{"_id":"5d38b57e8ebc3e6cd05aba70","slug":"girl-jumped-on-railway-track-aligarh-news-ali2092118112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे युवती ने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे युवती ने लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
मृतक युवती के परिवार की महिलाएं विलाप करती ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म चार से गुजर रही हमसफर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर तुर्कमान गेट की एक युवती ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन के तेज रफ्तार में होने के चलते शव के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के हिस्सों को बटोरा। इधर, युवती के परिजन भी स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की। शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। जीआरपी ने पंचनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वाकया सुबह 6:40 बजे का है। तुर्कमान गेट, कोतवाली निवासी रमा (25) पुत्री स्व: ओमप्रकाश घर से किसी अनबन को लेकर निकल आई थी। वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से स्टेशन पर पहुंच गई। यहां आकर भाई को फोन कर जीवन लीला समाप्त करने की जानकारी दी। सूचना पर परिवार स्टेशन पहुंच पाता इससे पहले ही युवती ने हमसफर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ की टीम पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
इधर, युवती का भाई मनोज परिवार सहित वहां पहुंच गया। मनोज ने बताया कि बहन पिछले एक सप्ताह से अजीब-अजीब हरकतें कर रही थी। सुबह घर पर झाडू़ लगाते समय अचानक दिल्ली स्थित दूसरी बहन की ससुराल जाने की बात कहने लगी। उससे मना भी किया। मगर, वह आंख बचाकर निकल आई और स्टेशन पर आकर उसने फोन किया। परिवार के लोग स्टेशन पर पहुंचे। इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। इधर, चर्चा यह भी है कि युवती शादी न होनेे के चलते डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इंकार कर दिया था। उनकी मांग पर शव का पंचनामा भर परिवार के सुपुर्द कर दिया है।