फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl fake ID, uploaded videos and photos

Aligarh: युवती की बनाई फर्जी आईडी, वीडियो-फोटो किए अपलोड, लिख रहे अश्लील कमेंट, मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 02:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 02:14 PM IST
सार

बन्ना देवी इलाके की युवती ने कहा है कि वह एक मोबाइल कंपनी में काम करती है। आरोप है कि उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई गई। फर्जी आईडी पर उसकी वीडियो व फोटो अपलोड कर उस पर अश्लील कमेंट लिख रहे हैं।

विज्ञापन
Girl fake ID, uploaded videos and photos
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी में एक मोबाइल कंपनी में नाैकरी करने वाली युवती ने दूसरे संप्रदाय की महिला पर पहले दोस्ती करने व बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बन्ना देवी इलाके की युवती ने कहा है कि वह एक मोबाइल कंपनी में काम करती है। आरोप है कि उसकी सोशल मीडिया पर बनी आईडी पर पिछले दिनों साथ में रहने वाली शहर के मैरिस रोड बेगपुर निवासी सहेली ने अनाविया पत्नी सलमान निवासी जमालपुर से दोस्ती कराई थी। आरोप है कि अनाविया उससे ऊपरकोट पर रहने वाले किसी अरमान नामक युवक से दोस्ती कराने की कहती थी। अनाविया लगातार उससे धर्म परिवर्तन कराने व दुबई में रहने वाले किसी दूसरे संप्रदाय के युवक से शादी कराने की बात कहती थी।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो अनाविया आग बबूला हो गई और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगी। 16 अक्तूबर को रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि उसके नाम से एक फर्जी आईडी कौशल पंडित निवासी ग्राम बरौठ, अनाविया, उजाला व अरमान समेत चारों ने षडयंत्र रचकर बना ली है। फर्जी आईडी पर उसकी वीडियो व फोटो अपलोड कर उस पर अश्लील कमेंट लिख रहे हैं। आरोप है कि जब चारों लोगों से बातचीत की तो उन्होंने गालियां दीं, फिर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बन्ना देवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed