{"_id":"675604513a56cffa680f92e7","slug":"girl-fainted-due-to-gas-geyser-in-bathroom-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100867-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाथरूम में गैस गीजर से बेहोश हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाथरूम में गैस गीजर से बेहोश हुई युवती
Mon, 09 Dec 2024 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाथरूम के अंदर नहाते समय गैस गीजर की वजह से एक युवती बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद परिजन को पता चला तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम के समय उसे होश आया। अभी भी उसे अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर पर रखा गया है।
मोहल्ला धोबियान भूरी सिंह माथुर की बेटी निशा माथुर रविवार की दोपहर 12 बजे बाथरूम में नहाने गई थी। गर्म पानी के लिए उसने गैस गीजर खोल लिया था। इसके बाद करीब एक घंटे तक वह नजर नहीं आई। इस पर बड़ी बहन ने आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। उसने बताया तो परिजन बाथरूम के बाहर पहुंच गए। काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई।
तेजी से हिलाने से करीब 10 मिनट बाद दरवाजे की कुंडी खुल गई। बाथरूम में अंदर निशा बेहोश पड़ी मिली। परिजन तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। शाम तक उसे होश आ गया था और हालत में सुधार बताया गया।