फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl dies in accident, mother injured

Aligarh News: अनियंत्रित मिनी टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, बालिका की मौत, मां घायल

Thu, 25 Apr 2024 06:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Apr 2024 06:18 AM IST
सार

अपनी आठ साल की बेटी के साथ महिला अपनी ननद के यहां जा रही थीं। गोंडा से इगलास आने के लिए वह टेंपो पर बैठी थीं। टेंपो भैंया की पुलिया पर पहुंचा तभी पीछे से आए अनियंत्रित मिनी टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। मां घायल हो गई।

विज्ञापन
Girl dies in accident, mother injured
इगलास-गोंडा मार्ग पर भिड़े टाटा 407 व टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास-गोंडा मार्ग में भैंया की पुलिया पर एक अनियंत्रित मिनी टैंकर ने आगे चल रहे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई।

विज्ञापन


गोंडा के टंकी वाला मोहल्ला निवासी वीरपाल सिंह की पत्नी गुड़िया अपनी आठ साल की बेटी वंशिका के साथ अपनी ननद के यहां जा रही थीं। गोंडा से इगलास आने के लिए वह टेंपो पर बैठी थीं। टेंपो भैंया की पुलिया पर पहुंचा तभी पीछे से आए अनियंत्रित मिनी टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वंशिका को राहगीरों ने लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं हादसे में गुड़िया भी घायल हुई हैं। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल गोंडा थाना क्षेत्र में है। सीएचसी से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए गोंडा पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed