{"_id":"69c2bf7c75510750d70fef56","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-the-room-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवती ने कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिजन बोले- बेटी को परेशान कर रहा था एक युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवती ने कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिजन बोले- बेटी को परेशान कर रहा था एक युवक
Tue, 24 Mar 2026 10:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:15 PM IST
सार
परिवार के सदस्यों ने बताया है कि बेटी को गांव का ही एक युवक परेशान करता था। शादी करने के लिए मजबूर करता था और अन्य जगहों पर शादी होने को लेकर तोड़ने की धमकी देता था। कई बार रास्ते में रोकर बेटी को आरोपी ने पीटा भी था।
विज्ञापन
युवती ने की खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोधा क्षेत्र के एक गांव में 23 मार्च की शाम को एक युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के परिजनों का कहना है कि युवती को एक युवक परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर चले गए थे। घर में केवल 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच बेटी ने कमरे में फंदे के सहारे खुदकुशी कर ली। जब घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि बेटी को गांव का ही एक युवक परेशान करता था। शादी करने के लिए मजबूर करता था और अन्य जगहों पर शादी होने को लेकर तोड़ने की धमकी देता था। कई बार रास्ते में रोकर बेटी को आरोपी ने पीटा भी था।
विज्ञापन
आरोप है कि बेटी ने उससे परेशान होकर खुदकुशी की है। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत पर परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन