फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl commits suicide by setting herself on fire

Aligarh News: युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या

Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by setting herself on fire
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद में मंगलवार रात एक युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने अपने देवर व उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन






भूमिका गर्ग (21) पुत्री स्व. प्रदीप गर्ग निवासी मसूदाबाद की मां मंजू ने बताया कि वह मंगलवार शाम बाजार गईं थी। इसी बीच भूमिका ने खुद को आग लगा ली। चीख सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए और आग को बुझाया। उपचार के लिए भूमिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात भूमिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान पहुंचे थे। तभी मंजू ने बेटी की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देवर व उसके बेटे पर आरोप लगाते हुए मंजू ने बताया कि भूमिका की जलाकर हत्या की है। मकान बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed