फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gharauni distributed to villagers in Aligarh

Gharauni: अलीगढ़ में ग्रामीणों को बांटी 25184 घरौनी, मिली आर्थिक सुरक्षा

Sun, 19 Jan 2025 07:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 07:53 AM IST
सार

अब तक अलीगढ़ जिले के 1241 राजस्व ग्राम एवं 1153 आबादी ग्रामों में से 753 ग्रामों में घरौनी का वितरण पूरा हो चुका है। जिले में 1.42 लाख लोगों को घरौनी दी गई है।

विज्ञापन
Gharauni distributed to villagers in Aligarh
घरौनी के साथ ग्रामीण - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पीएम स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनके मकानों के 25,184 प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण 18 जनवरी को किया गया। मुख्य कार्यक्रम कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में हुआ, यहां पर जिले भर से आए लगभग 600 लाभार्थियों को घरौनी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कर योजना का फीडबैक लिया।

विज्ञापन

  
अब तक अलीगढ़ जिले के 1241 राजस्व ग्राम एवं 1153 आबादी ग्रामों में से 753 ग्रामों में घरौनी का वितरण पूरा हो चुका है। जिले में 1.42 लाख लोगों को घरौनी दी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि इस योजना का सबसे अधिक लाभ गांवों में रह रहे लोगों को मिला है। जो परिवार दशकों से अपने पुश्तैनी मकानों में रह रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई अभिलेख नहीं है। उनको कागजों में मालिकाना हक दिलाने के लिए वर्ष 2020 में यह योजना शुरू की गई थी। पांच वर्षों में ही देश के करोड़ों परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है। घरौनी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी बन गई है। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में एएमयू के पूर्व कुलपति एवं एमएलसी डॉ. तारिक मंसूर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed