{"_id":"632a17c1adf5601348116683","slug":"getting-the-city-free-from-water-logging-is-the-first-priority-city-office-news-ali3008418104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जलभराव से मुक्ति पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को जलभराव से मुक्ति पहली प्राथमिकता
सार
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाना पहली प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने सभी नालों पर जाली, फ्लोडिंग मटेरियल निकालने, छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए।यहां खाली मैदान को समतल कराने व पौधरोपण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बारिश के बाद रामघाट रोड पर हुआ जलभराव ।
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहर में काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में इस शहर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। यहां की इस ज्वलंत समस्या का निदान पहली प्राथमिकता होगा। स्मार्ट सिटी के काम तेजी से कराए जाएंगे। जल्द ही शहर को नया रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विकास में आमजन का भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर वासियों से अपील है कि कूड़ा करकट कूड़ेदान में ही डालें, जिससे कि शहर के नाले व नालियां साफ रहे और जलभराव से राहत मिले।
शहर घूमकर, गौशाला देखी, समीक्षा भी की
नगर आयुक्त ने मंगलवार को पहले दिन शहर में भ्रमण कर जलभराव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वे गौशाला भी गए और वहां लंपी को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। बाद में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की।
नगर आयुक्त ने पहले दिन सुबह कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद सुदामापुरी छर्रा अड्डा इगलास रोड पंपिंग स्टेशन सुदामापुरी, अलीगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान जल भराव के मुख्य कारणों की महाप्रबंधक जल से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने सभी नालों पर जाली, फ्लोडिंग मटेरियल निकालने, छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए। दो दिन के अलर्ट को ध्यान में रखकर युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौशाला में नगर आयुक्त ने चारा, भूसा आदि के बारे में भी जानकारी ली। यहां खाली मैदान को समतल कराने व पौधरोपण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें हेवीटेट सेंटर, जवाहर पार्क, रसलगंज फसाड, शॉपिंग कांपलैक्स, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट रोड, गवर्नमेंट ऑफिस की दीवारों पर फसाड इम्प्रोवमेंट, इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट रोड, जक्शन इम्प्रोवमेंट, 18 प्वाइंट पर एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन, एलपीजी/सीएनजी बेस्ड शवदाह गृह, ई पाठशाला अंतर्गत स्मार्ट स्कूल, वेंडिंग ज़ोन आदि प्रोजेक्ट को देखा। उन्होंने धीमी प्रगति पर जिम्मेदार कार्यदायी संस्थाओं को तलब करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त सहित नगर निगम अधिकारी, मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद रहे।