{"_id":"623cc6235a9cf7181468b92e","slug":"get-the-complaints-resolved-by-listening-seriously-dm-city-office-news-ali2877607150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों को गंभीरता से सुनकर कराएं निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों को गंभीरता से सुनकर कराएं निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सरकारी विभागों में विद्युत देयकों के लंबित भुगतान एवं शासन से आवंटित धनराशि का सदुपयोग कर जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति में अब गिने -चुने दिन बचे हैं। ऐसे में सभी विभाग जनहित में आवंटित धनराशि का सदुपयोग करते हुए विभागीय देनदारियों के कार्य को जल्द से जल्द निपटा लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहते हुए जनशिकायतों व समस्याओं को प्राथमिकताओं पर रखते हुए उनका प्रभावी निराकरण कराना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण व गुणवत्तापरक निस्तारण कराने में रुचि लें, जिससे जनविश्वास कायम हो सके।
उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायत व समस्याएं संवादहीनता की स्थिति में पैदा होती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी एवं जनता के मध्य बेहतर संवाद बना रहना चाहिए। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं, विकास कार्यों, डिफेंस कॉरिडोर, राज्य विश्वविद्यालय, अमृत योजना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं, जिनमें द्वितीय किस्त जारी की जानी है उनका मांग पत्र समय से भेज दें, ताकि शासन से धनराशि उपलब्ध हो सके। बैठक में स्वास्थ्य, पशु पालन विभाग व निर्माण कार्यों को लेकर भी समीक्षा की गई। बैठक में सभी विभागों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।