{"_id":"6242048e4b45011c797d0a33","slug":"get-the-bad-hand-pump-and-tube-well-repaired-in-summer-dm-city-office-news-ali2880286109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में सही कराएं खराब हैंडपंप व नलकूप : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में सही कराएं खराब हैंडपंप व नलकूप : डीएम
विज्ञापन
पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं जिलाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में गर्मी के मौसम को देखते हुए सूखे से निपटने व पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने देहात एवं निकाय क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंप एवं नलकूपों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि इस कार्य में कोई लापरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने पेयजल के साथ सिंचाई के संसाधनों, आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों एवं पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत किसी भी कारण से बाधित नहीं होना चाहिए। यदि कहीं ऐसा है तो टीम भावना से कार्य करते हुए उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए। जो हैंडपंप रि-बोर होने हैं उन्हें जल्द करा लिया जाए। विद्युत विभाग गर्मी में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। रात्रि में होने वाले फॉल्ट को दुुरुस्त करने के लिए टीम रखी जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी एवं नगर निगम क्षेत्र में महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया कि वे पेयजल की किल्लत न होने दें। ओवरहैड टैंक, पानी की टंकियों का क्लोरीनेशन का कार्य समय रहते पूर्ण करा लिया जाए।
डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई के स्तर से नहरों के टेल तक कराए गए सफाई कार्य की क्रास चेकिंग के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि जिले के 652 नलकूप में से 12 तकनीकी एवं दो विद्युत दोष के कारण बंद पड़े हुए हैं। महाप्रबंधक जल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 142 नलकूप में से 11 रिबोर होने हैं। 4380 हैंडपंप में से 219 हैंडपंप खराब हैं। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों के स्तर से खराब हैंडपंप को चिह्नित कर उनकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी 44 ओवर हैड टैंक के क्लोरीनेशन का कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा। डीएम ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थापित अस्थायी एवं स्थायी गोशालाओं में ग्रीष्मकाल को देखते हुए गोवंशों के लिए छायादार टिनशेड, पेयजल एवं चारे का उचित प्रबंध करने, नियमित टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर सिंचाई, पेयजल, जल निगम, विद्युत एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक-दूसरे के दूरभाष नंबर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संवादहीनता से बचा जा सके। डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतरौली में 51, बेसवां में 12, कौडियागंज में 42, जलाली में 16, खैर में नौ एवं चंडौस में 14 आवेदन लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।