फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gave priority to able candidate in panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए योग्य उम्मीदवार को वरीयता दें : बसपा

Tue, 09 Feb 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
gave priority to able candidate in panchayat election
बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को होटल स्टोनवुड गोमती रिसोर्ट खैर बाईपास पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने चारों जिलों के जिलाध्यक्षों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अब तक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और योग्य प्रत्याशियों को चिन्हित कर जनता से उनका फीडबैक लें। संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि मायावती का निर्देश है कि अच्छे और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाया जाए। सभी पदाधिकारी इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
विज्ञापन

यहां पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, महेश चौधरी, विजेंद्र सिंह विक्रम, हरदुआगंज चेयरमैन एवं सेक्टर प्रभारी तिलक राज यादव, गजराज विमल, सुरेश गौतम, अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया, हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव, कांशीराम नगर कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह व एटा के जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर भी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रमुख रूप से मुकेश चंद्रा, अर्जुन स्वामी एडवोकेट, सुबोध सिद्धार्थ, डॉ. पहल सिंह, सुनील निगम, शहर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गोपीचंद बौद्ध, लवकुश शर्मा, अशोक कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed