{"_id":"695cff449efdcd2711052ed6","slug":"gavahi-begin-soon-in-abhishek-murder-case-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक हत्याकांड: जल्द शुरू होगी गवाही, तय होंगे आरोप, पूजा शकुन सहित चार आरोपी हैं जेल में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक हत्याकांड: जल्द शुरू होगी गवाही, तय होंगे आरोप, पूजा शकुन सहित चार आरोपी हैं जेल में बंद
Tue, 06 Jan 2026 05:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:55 PM IST
सार
बाइक शोरूम संचालक अभिषेक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे, उसके पति हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को साजिश का आरोपी बनाकर जेल भेजा। वहीं दो शूटर भी जेल भेजे गए।
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में जल्द ट्रायल शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। अभियोजन टीम के स्तर से मामले में जल्द आरोप तय कराने की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही इस प्रकरण में गवाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष सितंबर माह में खेरेश्वर पर बाइक शोरूम संचालक अभिषेक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे, उसके पति हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को साजिश का आरोपी बनाकर जेल भेजा। वहीं दो शूटर भी जेल भेजे गए। इस मामले में दोनों शूटरों व अशोक पांडेय की जमानत खारिज हो चुकी है। पूजा शकुन पांडेय की जमानत पर सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख नियत है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट की पत्रावली कमिट कराने के साथ आरोप तय कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके साथ ही गवाही शुरू करा दी जाएगी। सबसे पहले गवाह के रूप में इस मामले में रिपोर्टकर्ता को तलब किया जाएगा। इस विषय में अभियोजन टीम के स्तर से प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन