{"_id":"60cb86868ebc3e7c6912ac29","slug":"gaurishankar-chaubey-organization-dwarkamai-distributed-ration-to-people-suffering-from-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीशंकर चौबे की संस्था द्वारकामाई ने आर्थिक बदहाली से जूझ रहे चर्मकार बंधुओं को वितरित किया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीशंकर चौबे की संस्था द्वारकामाई ने आर्थिक बदहाली से जूझ रहे चर्मकार बंधुओं को वितरित किया राशन
Thu, 17 Jun 2021 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
गौरीशंकर चौबे
- फोटो : amar ujala
द्वारकामाई चैरिटी संस्था हर जरुरतमंद की सेवा में समर्पित होकर समाजसेवा में रत है। बीते दिनों संस्था को सूचना मिली कि मलाड पूर्व अप्पा पाड़ा में चर्मकार समाज बन्धु आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। तत्काल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के आदेशानुसार अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत अप्पा पाड़ा में चर्मकार बन्धुओं को राशन वितरण किया गया। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। इन्होंने संस्था का आभार माना और कहा कि संस्था हम जैसे जरुरतमंद गरीबो की मदद के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। भगवान करे यह संस्था और आगे बढ़े ताकि बहुसंख्यक समाज को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन
वार्ड अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं उनकी टीम द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका अहम योगदान रहा। बता दें कि समाजसेवा के लिए प्रतिबद्ध द्वारकामाई चेरिटी संस्था अपने सामाजिक व लोकोपयोगी कार्यों के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। संस्था प्रत्येक जरुरतमंदों तक अपने सेवाकार्यों को पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन