{"_id":"62f943a4e21e3377510bc603","slug":"gaurav-yatra-aligarh-news-ali298192712","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2022: कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा, याद किए बलिदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2022: कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा, याद किए बलिदानी
Mon, 15 Aug 2022 08:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 08:26 AM IST
सार
मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड से शुरू हुई यात्रा हाथों में तिरंगा लिए, नारेबाजी संग सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी चुंगी, विक्रम कॉलोनी, बेगपुर, केला नगर, दोधपुर, अमीर निशां, अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज रोड होते हुए वापस मैरिस रोड पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड से गौरव यात्रा निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा बलिदानियों को याद करते हुए गौरव यात्रा निकाली गई। कोल क्षेत्र में यह यात्रा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में निकाली गई। मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड से शुरू हुई यात्रा हाथों में तिरंगा लिए, नारेबाजी संग सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी चुंगी, विक्रम कॉलोनी, बेगपुर, केला नगर, दोधपुर, अमीर निशां, अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज रोड होते हुए वापस मैरिस रोड पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम व सह प्रभारी मुकेश धनगर ने भी भाग लिया। इस दौरान विवेक बंसल ने कहा कि देश की आजादी का इतिहास अमर शहीदों का बलिदान और बापू के नेतृत्व में कांग्रेस के बलिदान से भरा पड़ा है। इसमें किसी अन्य की कोई भूमिका नहीं रही।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, श्योराज जीवन, रूही जुबैरी, महिला अध्यक्ष रूही खान, पार्षद नफीस शाहीन, विजय लक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, रेखा शर्मा, पूर्व महापौर प्रत्याशी मधुकर शर्मा, सुशील, गुप्ता, नदीम गफूर, अमजद हुसैन, मुकेश वार्ष्णेय, साबिर अहमद, सोमवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह बघेल पार्षद, जितेन्द्र सिंह, आनंद बघेल, अलोक कुमार, वरुण राघव, सलमान इम्तियाज, डूंगर सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, शाहिद खान, डा. धर्मेन्द्र लोधी, राजेश जीवन, दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन