फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gates of trains going from Aligarh to Prayagraj are not opening

Aligarh: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के नहीं खुल रहे गेट, कंफर्म टिकट के बावजूद नहीं चढ़ सके यात्री

Thu, 20 Feb 2025 12:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 12:36 PM IST
सार

इंजीनियर कॉलोनी निवासी संजय कुमार का महाबोधी एक्सप्रेस में टिकट था। उनको प्रयागराज जाना था। लेकिन, गेट नहीं खुलने से वह ट्रेन में नहीं चढ़ सके।

विज्ञापन
Gates of trains going from Aligarh to Prayagraj are not opening
अलीगढ़ में बंद ट्रेन का गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले रात में चलने वाली ट्रेनों में भीड़ होने से दरवाजे नहीं खुल रहे थे। लेकिन, अब दिन में ही दरवाजे, खिड़की बंद हो जा रहे हैं। इससे रिजर्वेशन कराने के बाद भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पा रहे हैं। 19 फरवरी को इंजीनियर कॉलोनी निवासी संजय कुमार समेत कई लोग कंफर्म टिकट होने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ सके।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-हावडा रूट पर चार पैसेंजर समेत 12 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इससे 19 फरवरी को दिल्ली और प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान रहे। इंजीनियर कॉलोनी निवासी संजय कुमार का महाबोधी एक्सप्रेस में टिकट था। उनको प्रयागराज जाना था। लेकिन, गेट नहीं खुलने से वह ट्रेन में नहीं चढ़ सके। इधर, भीड़ को देखते हुए यात्रियों को ट्रेनों से उतारने व बिठाने में आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन पर ट्रेनों का दो मिनट की जगह पांच से दस मिनट तक ठहराव दिया जा रहा है।

विज्ञापन

टूंडला जाना था, लेकिन पैसेंजर ट्रेन रद्द हो जाने व दूसरी ट्रेनों के देरी से चलने से परेशानी हो रही है।- गाैतम कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जाना था, लेकिन स्टेशन आने पर पता चला कि कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।- मनोज कुमार
ट्रेन से इटावा जाना था, लेकिन देरी के चलते पिछले चार घंटे से स्टेशन पर भटक रहे हैं।- अमन कुमार
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में गंगा स्नान के लिए जाना था, ट्रेन का पांच घंटे से इंतजार कर रही हूं।- बिंदु देवी

Trending Videos

ये ट्रेनें रहीं निरस्त

अलीगढ़-कानपुर मेमू ट्रेन, एचएडी (हाथरस-अलीगढ़-दिल्ली) टीएडी (टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली), अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर व लिच्छवी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक निरस्त है। बरेली पैसेंजर बुधवार के साथ बृहस्पतिवार को भी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, कालका मेल, जम्मू तवी-संबलपुर, नई दिल्ली-भागलपुर, आनंद विहार ट.-रीवा एक्सप्रेस 20 व 21 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

शाम को आने वाली ट्रेनें दूसरे दिन पहुंची अलीगढ़
महाकुंभ मेले के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। शाम को पहुंचने वाली ट्रेनें अगले दिन तक पहुंच रही हैं। सीमांचल एक्सप्रेस 18, कालका मेल 16, गरीब रथ 16, ऊंचाहार 11, ब्रह्मपुत्र नौ, कुंभ स्पेशल आठ, नीलांचल, महानंदा व स्वतंत्रता सेनानी आठ, मुरी एक्सप्रेस सात, मगध एक्सप्रेस छह, प्रयागराज व गोमती एक्सप्रेस दो और महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेले के आयोजन व श्रद्धालुओं के काफी संख्या में पहुंचने से ट्रेनों का संचालन देरी से हो पा रहा है। कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed