{"_id":"666dc5774506a7ff7b0e4412","slug":"ganga-dussehra-on-16th-june-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Dussehra: आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, उल्लास-पारंपरिक तरीके से मनेगा गंगा दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Dussehra: आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, उल्लास-पारंपरिक तरीके से मनेगा गंगा दशहरा
Sun, 16 Jun 2024 01:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:17 AM IST
सार
बड़ी संख्या में श्रद्धालु 15 जून रात में ही गंगा तटों पर रवाना हो गए। गंगा दशहरा को लेकर पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाजार में पहुंचकर पर्व के महत्व को देखते हुए खरबूज, तरबूज, घड़ा, सुराही, हाथ के पंखे, पतंग की खूब खरीदारी की
विज्ञापन
गंगा स्नान
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गंगा दशहरा का पर्व 16 जून को पूरे धार्मिक उल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाएंगे और दान पुण्य करेंगे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालु 15 जून रात में ही गंगा तटों पर रवाना हो गए। गंगा दशहरा को लेकर पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाजार में पहुंचकर पर्व के महत्व को देखते हुए खरबूज, तरबूज, घड़ा, सुराही, हाथ के पंखे, पतंग की खूब खरीदारी की। शहर भर में शर्बत, प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।
विज्ञापन
लोग पतंगबाजी भी करेंगे। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर श्रद्धालुओं की भीड़ शाम से ही देखी जाने लगी। शहर के नरौरा, रामघाट और सांकरा घाट पर पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन