फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gang-rape of a teenager living in the infancy

ननिहाल में रह रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gang-rape of a teenager living in the infancy
खैर कोतवाली में ननिहाल मे रह रही किशोरी संग सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण सामने आया है। एक पखवाड़ा पुरानी घटना में रविवार देर शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। देर रात पुलिस मामले में जांच में जुटी थी। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला मुख्यालय के गांधीपार्क इलाके की किशोरी पिछले तीन वर्ष से खैर क्षेत्र में अपनी ननिहाल में मामा के घर रहती है और यहीं एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि घटना 6 मई दोपहर लगभग 12 बजे की है।
विज्ञापन

किशोरी पशुओं का गोबर डालने घर से करीब 300 मीटर दूर प्लॉट में गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के सात युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उस समय लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी 9 मई को अपने मामा के साथ अपनी बड़ी बहन की शादी में अलीगढ़ चली गई। वहां पर पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। उस समय 16 मई को बड़ी बहन की शादी से पहले किसी झमेले में पड़ने के डर से मां ने भी किसी को कुछ नहीं बताया।

अब शादी के कार्यक्रम से निपटने के बाद 23 मई को किशोरी अपने परिवार के साथ खैर कोतवाली में पहुंचे और देर शाम पूरी घटना सीओ शिव प्रताप सिंह को बताई। साथ ही मामा ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच व मुकदमे की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed