{"_id":"5d6c21328ebc3e93a76fda85","slug":"ganesh-chaturthi-aligarh-news-ali212450751","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में रहेगी गणेश उत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में रहेगी गणेश उत्सव की धूम
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के लिए श्री वार्ष्णेय मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गणेश उत्सव की धूम है। इसकी झलक रविवार देर रात तक चल रही तैयारियों में दिखाई दी। वहीं आज से गली, मुहल्ले, चौराहों तथा घर-घर में विघ्न हर्ता गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।
दस दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव को लेकर शहर में श्रद्धालुओं ने खासा तैयारियां भी की। रविवार देर रात तक प्रमुख मंदिरों में लाइटें, झालर, बंदनवार, फूल बंगला आदि की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
गली, मुहल्लों को झालर व लाइटों से सजाया गया है। अधिकांश जगह डीजे की व्यवस्था भी की गई है। शहर के अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर, जयगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर, विष्णुपुरी शिव मंदिर, महावीर गंज, घुडियाबाग स्थित चामुंडा देवी मंदिर, सासनीगेट स्थित सराफा कांप्लैक्स बैंक मार्केट आदि जगह प्रमुख रूप से आयोजन किए जाएंगे। शोभायात्रा निकालकर बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु गणपति के आगमन को लेकर खुशियां जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
स्थापित होने वाली मूर्तियां भी अपने स्थानों तक पहुंचना शुरू हो गई हैं। वहीं रविवार को लोगों ने घरों के लिए मूर्तियां खरीदीं। सड़कों के किनारे रविवार को मूर्तियों की लाइनें लगी हुई थीं। प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट का कार्य हुआ। जबकि नगर निगम ने साफ-सफाई के इंतजाम करवाए हैं। पुलिस प्रशासन भी अहतियातन तैनात किया गया है।