फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganesh Chaturthi

सात समंदर पार से आ रहीं ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की मांग

Mon, 02 Sep 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi
ईको फ्रेंडली मूर्तियां वितरित करते गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ में बन रही ईको फ्रेंडली मूर्तियों की डिमांड सात समंदर पार अमेरिका और स्वीडन से आने लगी है। विदेशों से लोग दीपावली पर पूजन के लिए ईको फ्रेंडली मूर्तियों को बनवाने की डिमांड भेज रहे हैं। ईको फ्रेंडली मूर्तियों की डिमांड बढ़ने पर श्री गंगा सेवा समिति एवं बाबा बर्फानी भक्त मंडल के पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को अचलताल स्थित गणेश मंदिर पर ईको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान श्री गंगा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि ईको फ्रेंडली मूर्तियों के निर्माण की गूंज विदेश तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर चली खबरों के बाद डॉ. हरीशंकर उपाध्याय की बेटी मीनू शर्मा ने स्वीडन से फोन पर ईको फ्रेंडली मूर्ति की डिमांड की है। बताया कि वह सात सितंबर को अलीगढ़ आएंगी और मूर्ति लेंगी।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूयॉर्क से भी शुभम गुप्ता का फोन आया कि दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश की ईको फ्रेंडली मूर्ति बनवा दें। आध्यात्मिक गुरू कौशल महाराज ने कहा कि शास्त्रीय प्रक्रिया से बनी इन मूर्तियों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बाबा बर्फानी भक्त मंडल के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा पर सिंदूर लगाकर पान के पत्ते पर स्थापित करें। अभियान की सफलता में बाबा बर्फानी भक्त मंडल के मधुकर वार्ष्णेय, गणेश मंदिर के सेवादार अंकुश महेश्वरी, दीपक वार्ष्णेय, संदेश वार्ष्णेय, प्रेरणा अग्रवाल, अरूण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed