{"_id":"582629984f1c1bf47eb3b68b","slug":"furore-over-rumors-of-lack-of-salt-firing-officials-scope","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक की कमी की अफवाह पर हंगामा-फायरिंग, अफसरों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक की कमी की अफवाह पर हंगामा-फायरिंग, अफसरों को घेरा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह की गाड़ी का घेराव करते लोग।
- फोटो : Rupesh
सोशल मीडिया की एक झूठी खबर से शुक्रवार को जिले में नमक, आटा और चीनी को लेकर अफरातफरी मच गई। अफवाह थी कि बाजार में इन चीजों की कमी हो गई है आैर भ्ााव बढ़ने वाले हैं। अफरातफरी के बीच कई बाजारों में हंगामा हुआ और सराय रहमान में हवाई फायरिंग तक हुई। प्रशासन ने अपील की है कि नमक सहित किसी भ्ाी चीज की कोई कमी नहीं है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देहलीगेट पुलिस ने अफवाह उड़ाने वाले पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
ऊपरकोट, देहलीगेट, सराय रहमान, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, कनवरीगंज और रसलगंज में देर रात खुली दुकानों पर नमक आदि लेने पहुंचे लोगों को बताया गया कि नमक 100, आटा 100 और चीनी 80 रुपये किलो हो गई है। दुकानों में नमक, आटा और चीनी का रेट अचानक इतना बढ़ जाने की खबर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नोट के बाद नमक की झूठी चोट लोग बर्दाश्त नहीं कर सके। कुछ लोगों ने दुकानदारों से गालीगलौज शुरू कर दी। दुकानदार दुकान बंद करने लगे तो सराय रहमान में हवाई फायरिंग हो गई। हवाई फायरिंग से देर रात बाजारों में दहशत हो गई।
भार्गव पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे एडीएम सिटी एसबी सिंह की कार को लोगों ने घेर लिया। उन्होंने पास ही से गुजर रहे एसपी सिटी और दूसरे पुलिस अधिकारियों को बुलाया। लाठी डंडा फटकार लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद वहीं से गुजरे भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा को भी लोगों ने घेरा।
विज्ञापन
मोदी मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने भाजपा नेता को भी वहां से सुरक्षित निकाला। इस बीच सासनीगेट, कनवरीगंज में भी हंगामा हुआ। सबसे ज्यादा असर देहलीगेट में नजर आया। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने अपनी टीम को चेकिंग के लिये विभिन्न बाजारों में भेजा। सूचना पर देहलीगेट पुलिस ने अफवाह उड़ाने वाले पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
एआरओ विमल सिकरवार ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार से शहर की घनी आबादी वाले इलाकों की राशन की दुकानों पर नमक दस रुपये किलो में मिलेगा। रविवार से लगभग 270 राशन की दुकानों पर यह ब्रिकी होगी। डेढ़ माह तक के िलए नमक का स्टाक मौजूद है।
इधर, व्यापारी नेता शमन माहेश्वरी और ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने कहा है कि शहर में खाद्य पदार्थों खासकर नमक, आटा, चीनी, दाल, चावल आदि की कोई कमी नहीं है। कुछ अराजक तत्व अफवाह फैलाकर शहर का माहौल खराब करना चाहते है। ऐसे लोगों से बचें। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि बड़े-बड़े व्यापारियों ने माल का स्टाक करके रख लिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्रवाई क्यों नहीं करते।