{"_id":"dedd78fb53cadccc518e87d8694f9021","slug":"fuel-valve-power-plant-exploded-injuring-two-including-je-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्लांट का फ्यूल वाल्व फटने से जेई सहित दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्लांट का फ्यूल वाल्व फटने से जेई सहित दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापीय विद्युत परियोजना (कासिमपुर पावर हाउस) में सुबह करीब 8.30 बजे सात नंबर यूनिट में फर्निसिंग ऑयल के वाल्व को रिपेयरिंग करते समय तीन कर्मचारी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने पहले प्लांट में विस्फोट होने के बाद यह दुर्घटना की दूसरी घटना है। इस घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा स्थितियों को लेकर सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। लेकिन प्रबंधन लीपापोती में जुटा है।
बुधवार की सुबह यूनिट नंबर सात में टरबाइन के बॉयलर में फर्निसिंग ऑयल की सप्लाई लीकेज हो रही थी । जिसको सही करने के लिए जे ई रामवीर सिंह टेक्नीशियन राघवेन्द्र व एक अन्य कर्मचारी के साथ ऑयल की लीकेज को बन्द करने के लिए गये। उन्होंने बॉल को जैसे ही कसना शुरू किया तो उसकी चूड़ी स्लिप हो गयी और वह वहां से हटने लगे। कहा जा रहा है कि इसी प्रक्रिया में उनका पैर फिसला और वह गिर गये। उनके हाथ में काफी चोट आ गयी। ऑयल गर्म होने की वजह से वहां पर मौजूद टेक्नीशियन राघेवन्द्र उर्फ रघुवीर सिंह और एक अन्य कर्मचारी के मामूली चोट आयीं।
जिन्हें परिषदीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया और जे ई रामवीर सिंह को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पूरे प्रकरण में प्रबंधन के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि इस रिपेयरिंग के काम के दौरान सुरक्षा स्थितियों का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा है? दूसरी ओर घटना की जानकारी शासन को दे दी गई है। हादसे के बाद प्लांट प्रंबंधन के हाथ पैर फूले हुए हैं। शासन से जल्द ही एक टीम हादसे के कारणों की जांच करने के लिए आने की संभावना है।