फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Froud in Bank Loan

फर्जी तरीके से बैंक से पास कराया 4 लाख का लोन

Wed, 10 Feb 2016 02:15 AM IST
चंडौस
चंडौस Updated Wed, 10 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन

अपनी जमीन पर कब लोन हो जाए और आपको पता नहीं  चले। ऐसा ही एक मामला चंडौस के गांव ताजपुर निवासी किसान विक्रम सिंह पुत्र सुल्तान सिंह के साथ हुआ है। बैंक के किसी दलाल ने उनके 23 बीगा खेत की खतौनी को निकलवा कर उस पर 3 लाख 20 हजार रुपये का लोन अमृतपुर की आर्यावर्त बैंक से करा लिया। ये लोन फरवरी 2014 में लिया गया है। 

विज्ञापन

अब इस लोन पर ब्याज लगकर कुल 3 लाख 80 हजार रुपये के हो गए हैं। किसान को पता जब चला जब 30 जनवरी को किसान के यहां तहसील की टीम वसूली के लिए घर पर पहुंची। किसान को ये बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान ने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की। 

विज्ञापन

मैनेजर जांच कराने की बात कह रहे हैं। किसान के नाम पर लोन किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगा कर लिया गया है। अब किसान चारों तरफ मारा फिर रहा है, लेकिन उसे कही से भी राहत नहीं मिल पा रही है। किसान बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी चंडौस के कई और किसानों के नाम फर्जी लोन हो चुका है। किसान का कहना है कि हम लोग अपनी खेती को कैसे सुरक्षित करें। किसान को पता नहीं होता कि कब उसकी जमीन  पर लोन हो जाए। ऐसे फर्जीवाडे़े पर रोक लगनी चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed