फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From Kundan to mirror work, designer kadas are stealing the spotlight this Teej

Aligarh News: कुंदन से मिरर वर्क तक, तीज पर छाए डिजाइनर कड़े

Mon, 27 Jul 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
From Kundan to mirror work, designer kadas are stealing the spotlight this Teej
चूड़ी खरीदतीं महिलाएं। संवाद 
हरियाली तीज से पहले महिलाएं सजने-संवरने के सामान की खरीदारी में जुट गई हैं। इस बार सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं, बल्कि आधुनिक डिजाइनों वाले आकर्षक कड़े भी महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन


पारंपरिक और ट्रेंडी डिजाइन के इस मेल ने लेडीज कॉर्नर की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह बढ़ा दिया है। बाजार में एडी के कड़े, कुंदन वर्क, मोजो नाइट, मिरर वर्क, कोलकी और जरकीन कड़े सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार धर्मेश गर्ग ने बताया कि इस बार आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक कलेक्शन की भी खूब मांग है। तीज नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों की बात करें तो मोजो नाइट कड़े 500 से 1200 रुपये, कुंदन कड़े 300 से 1200 रुपये, कोलकी कड़े 400 से 2500 रुपये, जरकीन कड़े 250 से 600 रुपये, एडी के कड़े 700 से 1500 रुपये तथा मिरर वर्क कड़े 250 से 700 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। व्यापारियों का कहना है कि हर बजट के अनुरूप डिजाइन उपलब्ध होने से महिलाओं में खासा उत्साह है।

महिलाओं से बातचीत
हरियाली तीज पर हरे रंग की चूड़ियों के साथ डिजाइनर कड़े पहनने का अलग ही आकर्षण होता है। इस बार कुंदन और मोजो नाइट के कड़े काफी खूबसूरत हैं, इसलिए मैंने भी इन्हें अपनी खरीदारी में शामिल किया है।- कुमकुम अग्रवाल निवासी गूलर रोड


बाजार में इस बार काफी नए डिजाइनों का कलेक्शन आया है। मिरर वर्क और एडी के कड़े बेहद पसंद आ रहे हैं। अलग-अलग बजट में अच्छे विकल्प मिलने से खरीदारी करना आसान हो गया है।- याशिका बंसल निवासी बारहद्वारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed