{"_id":"68593e366fecf84e79032557","slug":"fraud-in-the-name-of-share-trading-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लोगों से 3.57 करोड़ ठगे, अब मिल रही धमकियां, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लोगों से 3.57 करोड़ ठगे, अब मिल रही धमकियां, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Mon, 23 Jun 2025 05:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:15 PM IST
सार
शाहिद ने कहा कि मूल रूप से बुलंदशहर हाल जौहराबाग के सय्यद ताबिश असगरी ने उसे यह ऑफर दिया कि शेयर ट्रेडिंग के जरिये एक लाख रुपये निवेश करने पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह मुनाफा मिलेगा। उसकी बातों में आकर खुद शाहिद सहित कुल 27 लोगों ने 3.57 करोड़ रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके के 27 लोगों से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.57 करोड़ रुपये ठग लिए गए। अब बाजार में निवेश कराने वाला गायब है। उल्टा रिश्तेदारों द्वारा इन लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह मुकदमा लोको कॉलोनी के शाहिद खां ने दर्ज कराया है। शाहिद ने कहा कि मूल रूप से बुलंदशहर हाल जौहराबाग के सय्यद ताबिश असगरी ने उसे यह ऑफर दिया कि शेयर ट्रेडिंग के जरिये एक लाख रुपये निवेश करने पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह मुनाफा मिलेगा। उसकी बातों में आकर खुद शाहिद सहित कुल 27 लोगों ने 3.57 करोड़ रुपये उसे दे दिए। इसके कुछ दिन ही बाद ताबिश असगरी रुपये लेकर बुलंदशहर चला गया। आज तक मुनाफा नहीं मिला। न रकम वापस मिली।
विज्ञापन
शाहिद ने बताया कि कॉल करने पर आरोपी फोन बंद कर लेता है। घर जाकर उसकी मां सबीहा असगरी व पत्नी उजमा जावेद से कहा तो वे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। साले आमिर और जुनैद भी धमकियां देते हैं। इससे तंग आकर पीडि़तों ने पुलिस से शिकायत की। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार तीन वर्ष पहले रुपया दिया गया था। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसे लिए गए रुपये
शाहिद ने 12 लाख, नदीम उल हसन ने 35 लाख, वसीम अकरम ने 16 लाख, मो. दानिश ने 8 लाख 70 हजार, अरशद मजीद ने 15 लाख, समीउल जमील ने 13 लाख, शाहजेब सैफी ने 8 लाख 50 हजार, मो. हारिस ने 3 लाख 50 हजार, अरशद फराज ने 4 लाख, हेमंत चौधरी ने 3 लाख, अफजाल रहमानी ने 5 लाख, फैजान ने 4 लाख, नदीम अख्तर ने 2 लाख 25 हजार, अजमत ने 5 लाख, मूनिस ने 2 लाख 50 हजार, मोहसिन ने 1 लाख, अशरफ ने 50 हजार, रिजवान ने 50 हजार, मोहम्मद सलमान ने 1 लाख 50 हजार, कामरान ने 2 लाख, जावेद अख्तर ने 1 लाख 50 हजार, शाहिद ने 3 लाख, असजद ने 47 लाख, मोहम्मद जीशान ने 23 लाख, सय्यद जमाल हसन ने 48.5 लाख, शादाब अली 40 लाख, अला उर्रहमान 40 लाख, मोहसिन खान 6 लाख, जबीद खान 6.5 लाख का निवेश किया।