फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fraud in the name of installing mobile tower

Mobile Tower Installation: टावर लगवाने के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, ऐसे फंसाते हैं जाल में

Mon, 16 Sep 2024 11:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

उपमहाप्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल अभी अलीगढ़, हाथरस में कोई भी नये टावर स्थापित नहीं कर रहा है। यदि उपभोक्ताओं को कोई भी टावर लगाने का प्रलोभन देता है तो उससे सावधान हो जाएं। हफ्ते में 2-4 ऐसी शिकायतें आ रहीं हैं।

विज्ञापन
Fraud in the name of installing mobile tower
मोबाइल टॉवर प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 4 जी और 5 जी टावर लगवाने के नाम पर कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। फोन कर टावर लगवाने की एवज में 31 हजार रुपये पंजीकरण फीस बताकर ठगी की जा रही है। हर हफ्ते ऐसी 4 शिकायतें बीएसएनएल के महाप्रबंधक के पास पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


बीएसएनएल अभी अलीगढ़, हाथरस में कोई भी नये टावर स्थापित नहीं कर रहा है। यदि उपभोक्ताओं को कोई भी टावर लगाने का प्रलोभन देता है तो उससे सावधान हो जाएं। हफ्ते में 2-4 ऐसी शिकायतें आ रहीं हैं। बीएसएनएल द्वारा अभी कोई भी टावर नया नहीं लगाया जा रहा है। अभी जितने टावर मौजूद हैं उन्हीं को अपग्रेड कराया जा रहा है। जिले में 90 से अधिक टावरों पर अपग्रेडेशन पूरा किया जा चुका है।-तुषार गुप्ता, उपमहाप्रबंधक बीएसएनएल।
विज्ञापन


केस 1
जलालपुर निवासी राहुल कुमार सिंह का खैर बाईपास रोड पर एक प्लॉट है। उसमें टावर लगवाने के नाम पर कुछ कुछ ठग बीएसएनएल अधिकारी बन कर उनके घर पहुंचते हैं। उनसे टावर लगवाने की बात कहते हैं। पंजीकरण के नाम पर 31,000 रुपये मांगे। राहुल उनकी चाल समझ गए और उन्होंने पता करने के बाद टावर लगवाने के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
मथुरा रोड निवासी सजल अग्रवाल को व्हाट्सएप पर टावर लगाने के लिए एक मेसेज आया। मेसेज में ठगों ने बीएसएनएल की तरफ से टावर लगाने की बात कही। उनसे भी 31,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क मांगा गया। उनके बेटे मोहित ने जैसे ही वह मेसेज देखा तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। वह ठगी का शिकार होने से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed