{"_id":"5b16febe4f1c1ba46e8b6896","slug":"fracture-on-the-jump-from-the-roof-police-accused-of-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दबिश में छत से कूदने पर फ्रैक्चर, हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दबिश में छत से कूदने पर फ्रैक्चर, हमले का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
उपचार के दौरान लोकेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके की नई आबादी में सोमवार की दोपहर पुलिस दबिश के दौरान छत से कूदने पर जख्मी होने और पैर में फ्रैक्चर होने के बाद युवक ने मंगलवार की दोपहर हमले का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।
उसने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का आरोप मढ़ा। इस खबर पर बखेड़ा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी जांच के लिए नर्सिंग होम पहुंच गई। पुलिस ने देखते ही उसे पहचान लिया कि यह तो 24 घंटे पहले दबिश के दौरान छत से कूदा था। हालांकि युवक ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
नई आबादी निवासी लोकेश कुमार अपने अधिवक्ता आदि के माध्यम से विष्णुपुरी के नर्सिंग होम पहुंचा, जहां उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर, अन्य तरह की चोटें व खरोंच थीं। उसने बताया कि हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता समेत अन्य ने सोमवार की दोपहर घर में घुसकर पीटा है, जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
उसने पुलिस को सूचना दी है और पुलिस यहां लेकर आई है। वहीं जब क्वार्सी इंस्पेक्टर संजीव दुबे व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसे देखते ही पहचान लिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार सावित्री देवी नाम की महिला की ओर से लोकेश के खिलाफ काफी पुराना जमीनी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
इसमें पूर्व में अदालत में बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट भेज दी गई थी, लेकिन अदालत ने इसमें दो आदेश दिए। पहला यह कि इसे कोर्ट में हाजिर किया जाए, या फिर अग्रिम विवेचना कर इसे गिरफ्तार करके लाया जाए। इस पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
सोमवार दोपहर इसके घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान यह छत से कूदकर भाग गया। पीछे रस्सी के सहारे कूदते समय यह बुरी तरह से गिर गया था। इसमें इसके चोट आई थी। अब यह नया आरोप लगा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
पूरा मोहल्ला हकीकत जानता है: सोनू सविता
वहीं सोनू सविता ने देर शाम प्रेसवार्ता कर कहा कि जिस पक्ष ने लोकेश पर मुकदमा दर्ज करा रखा है, वह हमारे संगठन में पदाधिकारी है। हम लोग इसके खिलाफ पैरोकारी कर रहे हैं, इसलिए हम पर आरोप लगाया है। हकीकत में पूरा मोहल्ला जानता है कि यह दबिश के दौरान भागते समय गिरने से जख्मी हुआ है।