फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fourteen hundred years of railway guards .. Baba spear brave

सवा सौ साल से रेलवे के पहरेदार.. बाबा बरछी बहादुर

Sun, 05 Jun 2016 01:52 AM IST
मनोज माहेश्वरी
मनोज माहेश्वरी Updated Sun, 05 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fourteen hundred years of railway guards .. Baba spear brave
सीसीटीवी
ये बात लगभग सवा सौ साल पहले की है। अंग्रेज अफसर जब अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक बिछा रहे थे तो बाबा बरछी बहादुर की दरगाह के पास की कुछ जमीन की जरूरत पड़ी। अनजाने में दरगाह को भी कुछ नुकसान पहुंचा दिया गया। लेकिन जब काम शुरू हुआ तो बड़ी-बड़ी मशीनें और इंजन दरगाह के पास पहुंच कर आगे ही नहीं बढ़ पाते। कई दिनों तक कवायद हुई, लेकिन काम नहीं बना।
विज्ञापन

  पूरे शहर में बात फैली तो पुराने बुजुर्गों ने बताया कि दरगाह को नुकसान पहुंचाए बिना काम हो तो यकीनन मंजिल मिलेगी। हुआ भी यही था। अंग्रेज अफसरों ने अपनी जिद छोड़ी और दरगाह को यथावत कर बाबा बरछी बहादुर की चादरपोशी कराई गई। इसके बाद जब काम शुरू हुआ तो रेलवे लाइन धड़ाधड़  बिछती गई और रेल इंजन सरपट दौड़ने लगे।
विज्ञापन

जी हां, ये कोई कही सुनी बात नहीं बल्कि अलीगढ़ के इतिहास के दस्तावेजों में दर्ज सत्य घटना है। आपको जानकर खुशी होगी कि आज भी बाबा बरछी बहादुर रेलवे ट्रैक और ट्रेनों की निगरानी कर रहे हैं। दरगाह के रेलवे ट्रैक की ओर के हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसमें ट्रेनों के साथ रेलवे ट्रैक की भी निगरानी होती है। इसका एक महीने का पूरा रिकार्ड भी मौजूद रहता है। दरगाह कमेटी ने सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगा कर एक रिकार्ड रूम भी बनाया है। कैमरों से विडियो फुटेज और पूरा रिकार्ड देखने की सुविधा भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज ने ख्वाजा कुतुबद्दीन बख्तियार काकवी को अपना शागिर्द बनाया था और बाबा बरछी बहादुर काकवी के साथी थे। बाबा बरछी बहादुर का नाम सैयद तहबुर अली था, उनके अनुयायी हजरत जोरार हसन ने सबसे पहले बरछी बहादुर पर उर्स की शुरुआत की थी। बाबा बरछी बहादुर के अलावा हजरत शमशुल आफरीन शाहजमाल की दरगाह भी अलीगढ़ के इतिहास में दर्ज बहुत पुरानी दरगाह है।’

-इमाम हाफिज नसीम खान, इमाम बाबा बरछी बहादुर
दरगाह की सुरक्षा को देखते      हुए जब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तो एक कैमरा रेलवे ट्रैक की ओर लगाए ताकि ट्रैक और ट्रेनों की निगरानी में रेलवे की मदद की जा सके। ये बाबा की दुआ है कि आज तक अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से कठपुला की ओर कोई भी रेल हादसा नहीं हुआ है। सवा सौ   साल से बाबा यहां के मालिक और पहरेदार हैं। दरगाह में आने    वाले जायरीनों के लिए भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
-नूर मोहम्मद, सेक्रेटरी बाबा बरछी बहादुर दरगाह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed