{"_id":"5d0fa0a58ebc3e70050f743b","slug":"four-years-old-girl-assaulted-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 10 रुपए का लालच देकर की घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 10 रुपए का लालच देकर की घिनौनी हरकत
Sun, 23 Jun 2019 09:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
child rape
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजन मासूम को डाक्टर के पास लेकर गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना क्वार्सी निवासी एक युवक की चार वर्षीय बेटी बुधवार को छत पर अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पड़ोस का परिचित युवक आ धमका। उसने किशोरी को अपनी बातों में ले लिया। आरोप है कि किशोरी को टॉफी के लिए 10 रुपये भी दिए। इसके बाद वह उसे छत में बने अट्टे में ले गया और बातों मे लगाकर चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया। हादसे के बाद बच्ची के रक्त बहने लगा।
विज्ञापन
वह बच्ची को बहला फुसलाकर वहां से निकल गया। वहीं परिजनों ने जब बच्ची को ऐसी हालत में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फौरन बच्ची की मरहम पट्टी कर दी। गुरुवार को बच्ची को पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजन मासूम को डॉक्टर के पास लेकर गए। डाक्टर ने बच्ची से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिजन आरोपी युवक के घर गए तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपी युवक अपने घर जब वापस आया, तो परिजन और आसपास के लोगों ने उसे घेर लिया। बाद में उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।