{"_id":"60632db18ebc3e8d1c76831a","slug":"four-shops-in-fruit-market-caught-fire-from-short-circuit-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : फल मंडी में चार दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : फल मंडी में चार दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
Tue, 30 Mar 2021 07:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
फल मंडी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी इलाके में जीटी रोड सारसौल स्थित फल मंडी में मंगलवार दोपहर को चार दुकानों में आग लग गई। आग से दुकानों में रखा काफी सामान जल गया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। सारसौल के ही रहने वाले शादाब की फल मंडी में आढ़त है। वे दोपहर में दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान शाम करीब चार बजे अचानक आसपास के लोगों ने उनकी दुकान में से आग की लपटें निकलती देखीं।
लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस पर लोगों ने शोर मचा दिया। काफी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर तीन दमकल भी मौके पर आ गईं और शादाब भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
मगर तब तक आग ने शादाब के पड़ोसी जीशान, सोहिल, राशिद की दुकानों को भी चंगुल में ले लिया। इससे वहां भगदड़ के हालात बन गए। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दमकल की कई गाड़ियों से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानों में रखा काफी माल जल गया। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।