फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four roads of Aligarh will be built in a year with 71 crore

मुख्यमंत्री सृजन योजना: लगेंगे 71 करोड़, बनेंगी एक साल में अलीगढ़ की ये चार सड़कें

Sun, 13 Oct 2024 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

सड़कों का निर्माण कार्य पीपीएस बिल्डिस एजेंसी करेगी। इसके लिए बिजली के खंभों को शिफ्ट करने, अतिक्रमण हटाने और लाइटिंग का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Four roads of Aligarh will be built in a year with 71 crore
नगर निगम की चार नई सड़कों का भूमि पूजन करते महापौर प्रशांत सिंघल - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत शहर में 71 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़कें बनेंगी। दशहरा त्योहार पर महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर आयुक्त विनोद कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने सड़कों का भूमि पूजन किया।

विज्ञापन


सृजन योजना के तहत शहर में वार्ड-8,10,15, 26, 69 के गूलर रोड जीटी रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहा तक, वार्ड-11, 15 व 34 के खैर रोड से हीरा नगर की पुलिया से नादा पुल तक, वार्ड-54, 31, 30 में आईटीआई रोड पर जेल रोड पुल के पास स्थित बिजलीघर से आईटीआई रोड होते हुए बरौला पुल तक और वार्ड-10, 37, 60, 68, 87 के रेलवे रोड जीटी रोड महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौराहा से जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चौराहा तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य पीपीएस बिल्डिस एजेंसी करेगी। इसके लिए बिजली के खंभों को शिफ्ट करने, अतिक्रमण हटाने और लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। मौके पर विवेक सारस्वत, संजय गोयल, उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षद राकेश ठाकुर, योगेश सिंघल, संजीव कुमार, राजकुमार, अंशु अग्रवाल, पुष्पा देवी, खालिदा, विनीत कुमार, अब्दुल मुत्तलिब आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed