{"_id":"67d1e3b6308a92d81a0e8060","slug":"four-people-injured-in-separate-accidents-in-village-majhola-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101569-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव मझोला में हुए दो सड़क हादसे, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव मझोला में हुए दो सड़क हादसे, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
सार
गंगीरी के गांव मझोला पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल हो गया। बंबा पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र के गांव मझोला में अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायल कासगंज जिले निवासी है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव लहरा सलेमपुर निवासी संतोष पुत्र लटूरी सिंह अलीगढ़ से बाइक पर 12 मार्च की शाम को अपने घर जा रहे थे। थाना गंगीरी के गांव मझोला पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे बाद ही इसी गांव के बंबा पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव कासगंज के थाना ढोलना निवासी देवेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे बाइक सवार गांव चांदगढ़ी निवासी बिशंभर सिंह व देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया है।
विज्ञापन