{"_id":"66b01a680f75df738f0e4414","slug":"four-people-including-a-woman-were-injured-in-a-fight-and-stone-pelting-in-pilkhana-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100783-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिलखना में मारपीट-व पथराव में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिलखना में मारपीट-व पथराव में महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
कस्बा पिलखना में रविवार सुबह एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले गालीगलौज हुआ फिर जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। दोनों पक्ष के दस लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
कस्बा पिलखना निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व एक रिश्तेदार का लड़का उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर कर साथ ले गया था। पांच दिन पूर्व लड़की को तलाश लिया गया। आरोप है कि लड़की के जाने में पड़ोस में रहने वाले एक परिवार का पूरा हाथ रहा है। अब आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर यह दबाव बना रहे हैं कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न करें।
इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर में घुसकर पीड़ित पक्ष के लोगों को लाठी डंडों से पीटते हुए पथराव किया। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। थाना पुलिस का कहना है कि झगड़े में घायल हुए लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।