फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people drinking alcohol on arilway track one dead

पटरी पर बैठकर चार लोग पी रहे थे शराब, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Wed, 20 Mar 2019 12:34 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four people drinking alcohol on arilway track one dead
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

महानगर के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद पुल के नीचे रेलवे पटरी पर मंगलवार सुबह चार लोग टूंडला-दिल्ली पैसेंजर (टीएडी) ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से एक वृद्ध की कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। चपेट में आने वाले सभी लोग मजदूर हैं। वह सभी ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां एक और युवक मौजूद था। वह गाड़ी को नजदीक आते देख पटरी के सहारे कूदकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


घटना करीब सुबह 9:30 बजे की है। बरौला जाफराबाद पुल के नीचे थर्ड लाइन के प्वाइंट नंबर 27ए पर बैठकर बरौला जाफराबाद निवासी पवन (34) पुत्र ज्वाला सिंह, जयदेव उर्फ जगदेवा (40) पुत्र भीमसेन, नेत्रपाल (48) पुत्र दानसहाय और सरनाम उर्फ बड्डे (55) पुत्र कृपाल सिंह सहित एक अन्य युवक पटरी पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ से दिल्ली जा रही टूंडला-दिल्ली पैसेंजर वहां पहुंच गई। गाड़ी ने हार्न भी दिया। मगर, नशे की हालत में होने पर उन्होंने उस पर गौर नहीं किया और पल भर में चारों उसकी चपेट में आ गए। सरनाम सिंह गाड़ी के नीचे आ गए, जबकि अन्य तीनों उछलकर साइड में जा गिरे। इससे उनके सिर, हाथ और पैर में चोट तो लग गई। क्षेत्रीय लोग खुद ही घायलों जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से भी जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरनाम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


साले के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था सरनाम
सरनाम के बेटे रिंकेश ने बताया कि मामा राकेश निवासी बुलंदशहर का 12 फरवरी को एक्सीडेंट हो गया था। वह अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। पिता उनके पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रिंकेश छह भाई बहन हैं। दो की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी पर पीतल की ढलाई का काम करने का कारखाना चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे में घायल पवन दो बच्चों का पिता है। राज गिरी का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। पवन के सिर में चोट लगी है। जयदेव उर्फ जगदेवा भी ढलाई फैक्ट्री में काम करता है। नेत्रपाल निकिल फैक्टरी में काम करता है। उसके दो बेटे एक बेटी है। घायलों की हालत में देर रात तक सुधार था।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार वहां एक पांचवां युवक भी बैठा था। मगर ट्रेन को देखकर वह पटरी से नीचे कूद कर भाग गया। इधर, सूचना मिलते ही चारों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों अपनों को तलाशते हुए ट्रैक पर पहुंचे। यहां खून बिखरा देख होश उड़ गए। तुरंत जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ लगा दी। परिजनों के अनुसार सभी परिवारों में होली की खुशियों का माहौल था। मगर, हादसे ने पलभर में पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन कर दिया। 


बरौला जाफराबाद पुल के नीचे टीएडी ट्रेन की चपेट में चार लोग आ गए थे। एक की मौके पर मौत हो गई है। तीन घायलों का मेडिकल में उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
- अरुणा राय, इंस्पेक्टर, बन्नादेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed