फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four new courses started in Tikaram girls College

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शुरू हो गए चार नए कोर्स

Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four new courses started in Tikaram girls College
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में चार नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे, जिसकी अनुमति डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से मिल चुकी है। बीसीए, बीबीए, बीएससी इन कंप्यूटर साइंस, बीएससी-बीए भूगोल कोर्स में मौजूदा शैक्षिक सत्र में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरि प्रकाश गुप्ता व प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि महाविद्यालय में लगातार नए कोर्स आ रहे हैं । पिछली बार एम.कॉम व बीएससी (पीसीएम) कोर्स की शुरुआत हुई थी। इस बार चार नए कोर्स आ गए हैं, जिनमें प्रवेश शुरू हो चुके हैं। हर कोर्स में 60-60 सीटें होंगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। पढ़ाई शुल्क काफी कम रखा गया है, जिससे हर छात्रा लाभान्वित हो सके। हरि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय में तीन हजार छात्राएं पढ़ रही हैं, जबकि आठ हजार छात्राओं के पढ़ने का इन्फ्रास्ट्रक्चर है। अगर थोड़ा लोगों से सहयोग मिल जाए तो महाविद्यालय और तेजी से प्रगति करे। महाविद्यालय में क्रीड़ा मैदान है, जिसमें प्रदेश व राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। पत्रकार वार्ता में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा आर्य, प्राक्टर डॉ. बृजरानी शर्मा, गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतिका सिंह, डॉ. ममता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed