फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four-month-old baby dies of cold diarrhea

Aligarh News: कोल्ड डायरिया से चार माह के बच्चे की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four-month-old baby dies of cold diarrhea
सर्दी शुरू होते ही सर्दी, खांसी व सांस लेने में तकलीफ के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोल्ड डायरिया की चपेट में आए एक चार माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को इमरजेंसी में लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन







अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव नहलपुर निवासी देवेंद्र का चार माह का बेटा देवा कई दिनों से बीमार था। सर्दी, खांसी व बुखार के साथ-साथ उसे उल्टी-दस्त भी हो गए थे। चिकित्सकीय भाषा में इस स्थिति को कोल्ड डायरिया कहा जाता है। परिजनों ने गांव में ही चिकित्सक से दवा दिलवा दी थी। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था, लेकिन फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन




मंगलवार की दोपहर को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। जब शरीर में कोई हरकत होती नहीं दिखी और सांसें चलती नहीं दिखीं तो परिजन घबरा गए। आनन-फानन वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सर्दी के साथ-साथ उसे दस्त भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही रही। तीन घंटे खुले अस्पताल में 667 मरीज पहुंचे। इनमें 212 मरीज सर्दी व खांसी के रहे। इनके अलावा 147 मरीज सांस संबंधी समस्या के रहे।




सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों की विशेष निगरानी की आवश्यकता है। चिकित्सक की सलाह से बच्चों को स्वच्छ व सेहमंत भोजन खिलाएं और गर्म कपड़े पहनाएं। दिक्कत होने पर समय रहते चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed