Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four Kanwariyas injured in bike collision 51 kg Gangajal Kaanvad broken

Aligarh News: बाइक की टक्कर से चार कांवड़िये घायल, 51 किलो गंगाजल की कांवड़ हुई खंडित

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four Kanwariyas injured in bike collision
51 kg Gangajal Kaanvad broken
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर आईटीएम कालेज करसुआ के पास सोमवार देर शाम बाइक की टक्कर से चार कांवड़िये घायल हो गए और 51 किलो गंगाजल की कांवड़ खंडित हो गई। लोधा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे की खबर पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बाइक सवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




कांवड़ियों के परिजनों ने बताया कि खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाला कला निवासी राहुल पुत्र राजू, बबलू पुत्र नानक चंद्र, गौरव पुत्र सतीश और मनोज कुमार शर्मा पुत्र हेतराम शर्मा रामघाट से कांवड़ में गंगाजल के कलश लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे।
विज्ञापन




जैसे ही कांवड़िये अलीगढ़-पलवल हाईवे पर आईटीएम कालेज करसुआ के पास पहुंचे, तभी खैर जा रहा बाइक सवार अंधेरे में कांवड़ियों से टकरा गया। जिससे राहुल की कांवड़ गिरकर खंडित हो गई, जिसमें 51 किलो गंगाजल था। साथी तीन कांवड़िये भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की सूचना पर लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कांवड़ियों को आननफानन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ लोधा अंकित ने बताया कि घायल कांवड़ियों का उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। बाइक सवार का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed