फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four injured in collision between two bikes

Aligarh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 May 2025 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 11:23 PM IST
सार

दो बाइक आपस में टकरा गईं। बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को अलीगढ़ ले जाया गया है।

विज्ञापन
Four injured in collision between two bikes
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयगढ़-सासनी-अकराबाद रोड पर 30 मई शाम छह बजे तलावर धाम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए। दो युवकों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


सिद्धेश्वरी देवी तलावर धाम के सामने से मोती और सुरेश निवासी नगला बरी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सामने से विष्णु और बॉबी निवासी विजयगढ़ मडराक से आ रहे थे। तलावर धाम पर दोनों की बाइकें टकरा गईं। चारों लोग घायल हो गए। मोती और विष्णु की हालत गंभीर है। सुरेश और बॉबी को मामूली चोंटे आईं हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोती को अलीगढ़ ले जाया गया है। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात ठहर गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed