फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four injured in a fight on Tabela Mandi Road in Rorawar area

Aligarh News: रोरावर क्षेत्र में तबेला मंडी रोड पर की मारपीट में चार घायल

Mon, 15 Sep 2025 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four injured in a fight on Tabela Mandi Road in Rorawar area
थाना रोरावर क्षेत्र में शनिवार की शाम तबेला मंडी रोड पर पशुओं से लदे वाहन का पीछा करते पहुंचे हिंदूवादी संगठन के युवकों के चालक को पीटने पर कुछ लोगों ने युवकों को भी पीट दिया, जिसमें चार युवक घायल हो गए। पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नकदी और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क के माली नगला निवासी अंकित सैनी ने रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सनातन धर्म रक्षक दल का कार्यकर्ता है, उसे कल शाम को एक कार्यकर्ता से सूचना मिली कि एक बिना नंबर की मैक्स गाड़ी में प्रतिबंधित पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा कर रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह रोरावर क्षेत्र के तबेला मंडी रो ले गया, जहां कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रुकवा कर देखा तो उसमें तीन प्रतिबंधित पशुओं सहित व दो भैंस लदी हुईं थी।
विज्ञापन




आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ता कुछ समझ पाते उससे पहले ही करीब दो दर्जन से लोगों ने चालक के साथ उन्हें घेर लिया और सभी ने एक राय होकर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, जिसमें संगठन के पंडित विवेक शिवानन्द महाराज, राकेश सोलंकी, प्रत्यूष मित्तल, देव उपाध्याय घायल हो गए, कार्यकर्ताओं से सात हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि चालक से रुपये मांगने और पीटने पर मारपीट हुई थी, नकदी और मोबाइल छीनने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मीट फैक्टरी के लिए गाड़ी जा रही थी, युवक गाड़ी का पीछा करते हुए तबेला मंडी रोड पर पहुंचे और गाड़ी को रोककर उसके चालक के साथ मारपीट कर, चालक के शोर मचाने पर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर चालक को छुड़ा लिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अब पीड़ित पक्ष समझौते की भी बात कर रहा है।




कट्टी के पशुओं को लेकर जाती गाड़ी के चालक से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -मयंक पाठक, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed