{"_id":"572e49954f1c1b687b5cd4e8","slug":"four-illegal-plant-water-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के चार अवैध प्लांट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के चार अवैध प्लांट सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
वाॉटर प्लांट सील
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से पाउचों में भर कर पानी बेचने वाली इकाइयाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार प्लांट एवं उनकी मशीनों समेत करीब दस लाख का माल सीज कर दिया। यही नहीं विभिन्न स्थानों से नमकीन, दूध एवं सरसों के तेल के सैंपल भी भरे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सर्वप्रथम सराय हकीम में पानी के पाउचों की पैकिंग कर बेचने वाले विशाल वार्ष्णेय के प्लांट में छापा मारा। जांच में पता चला कि व्यवसायी बगैर आरओ प्लांट लगाए जमीन से डायरेक्ट बोरिंग से पानी के पाउच बना रहा था। इसकी पैकिंग मशीन, आठ हजार पाउच एवं टंकी सील कर दी गई।
इसके बाद हड्डी गोदाम स्थित मो.मुकीम के प्लांट की चेकिंग हुई। यहां आरओ और वाटर रीचार्ज प्लांट तो लगा था, लेकिन लाइसेंस नहीं था। इसकी मशीन व तीन हजार पाउच सीज कर दिये गए। बारहद्वारी इलाके में भी बगैर लाइसेंस चल रहा संजय माहेश्वरी का प्लांट व मशीन सील कर दी गई तो क्वार्सी बाईपास पर विद आउट लाइसेंस चल रहा मदनमोहन का प्लांट, मशीन एवं आठ हजार पाउच सीज किये गए।
विज्ञापन
इनके अलावा महेंद्र नगर में मूलचंद राठौर की नमकीन फैक्ट्री से नमकीन, गूलर रोड स्थित सुरेंद्र व महेंद्र की दुकान से सरसों का तेल एवं महेंद्र नगर स्थित कपिल वार्ष्णेय की दूध की डेयरी से दूध का सैंपल भरा गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।