फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four illegal construction seals including the berhahar

बरातघर समेत चार अवैध निर्माण सील

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four illegal construction seals including the berhahar
जीटी रोड पर व्यावसायिक भवन को सील करते एडीए के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
गांधी पार्क थाना क्षेत्र में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों पर जमकर कहर ढहाया। टीम ने जीटी रोड धनीपुर मंडी के आगे बगैर नक्शा बनाए जा रहे बरात घर समेत अन्य निर्माणों पर सील ठोंक दी। प्राधिकरण टीम की कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन



अवर अभियंता दूधनाथ वर्मा ने बताया कि टीम ने सर्वप्रथम बिल्डर जगदीश कसेरे के जीटी रोड धनीपुर मंडी के आगे 700 वर्ग गज में निर्माणाधीन बरात घर पर सील लगाई। इसके बाद बिल्डर वीपी सिंह के एटा रोड वैष्णो धाम कालोनी के समीप 465 वर्ग गज क्षेत्र में चल रहे व्यवसायिक निर्माण को सील किया। इसके पश्चात बिल्डर संजय महाजन के पुराना छर्रा बस अड्डा के सामने जीटी रोड 100 वर्ग मीटर में चल रहे व्यवसायिक निर्माण पर सील लगाई।
विज्ञापन



तत्पश्चात अतुल गुप्ता के शुभम गारमेंट्स के सामने मामू भांजा रेडियो मार्केट में 305.00 वर्ग मीटर में व्यवसायिक निर्माण कार्य को सील किया। उन्होंने बताया कि सभी बिल्डरों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने तथा नक्शा विभागीय कार्यालय से पास कराने की ताकीद दी गई है। टीम में प्राधिकरण के अफसरों के अलावा गांधी पार्क पुलिस भी शामिल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed