फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four Hindu Sammelan in Aligarh

Hindu Sammelan: अलीगढ़ में हुए चार हिंदू सम्मेलन, संत-संघ पदाधिकारी जमकर गरजे, जयघोष संग हुई भारत माता की आरती

Sun, 18 Jan 2026 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 09:29 PM IST
सार

मुख्य आयोजन केशव सेवा धाम समिति की ओर से किया गया। केशवसेवा धाम के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर खैर मार्ग पर आयोजित दूसरे कार्यक्रम में संत योगीराज हितैषी बाबा ने विचार व्यक्त किए। तीसरा कार्यक्रम लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप में हुआ। चौथा कार्यक्रम धनीपुर सनराइज फार्म हाउस कार्यक्रम में हुआ।

विज्ञापन
Four Hindu Sammelan in Aligarh
केशव सेवा धाम में हिंदू सम्मेलन में मंचासीन स्वामी जीतेंद्रानंद सारस्वत, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र व अ - फोटो : स्वयं

विस्तार

संघ के शताब्दी वर्ष पर 18 जनवरी को अलीगढ़ महानगर में चार स्थानों पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में संत और संघ के पदाधिकारी जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि यदि इस समय हिंदू बंटा तो फिर स्थिति ठीक नहीं होगी। हमें एकजुट रहना होगा। घरों में सोना की बजाय लोहा रखें, जो आपको रक्षा कर सकें। इन सम्मेलनों में संतों ने भी जयघोष किया। चारों स्थानों पर भारत माता की आरती हुई। सभी ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


मुख्य आयोजन केशव सेवा धाम समिति की ओर से किया गया। यहां प्रखर वक्ता संत स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश को तोड़ने के लिए तमाम ताकतें लगी हुईं हैं, इसलिए उन्हें सफल नहीं होने देना है। दूसरे समाज पढ़ें लिखे लोग भी अराजकता फैला रहे हैं, मगर हिंदू समाज पढ़ लिखकर देश धर्म से दूर हो जाते हैं। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है, वो तत्काल बंद होना चाहिए। ईरान, सीरिया आदि देशों में स्थिति खराब है। इसलिए हिन्दू ही है जो विश्व को संभाल सकेगा। मानवता के लिए हिंदुओं का रहना बहुत जरूरी है। पाकिस्तान को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आरएसएस के पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि भारत हिंदुओं का देश है, यहां अन्य लोग रह सकते हैं, मगर यह देश हिंदुओं का ही कहलायेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू बंटेगा तो कटेगा। आयोजन में डाक्टर निशा ने पंच परिवर्तन के बारे में बताया। प्रमुख ग्रंथि देहलीगेट गुरुद्वारा हरमीत सिंह मंच पर मौजूद थे। अध्यक्षता विपिन मित्तल ने की। विभाग प्रचारक गोविंद, भूपेंद्र शर्मा, सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, संयोजक श्याम नारायण अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, जय प्रकाश सारस्वत, महानगर प्रचारक रामजी मौजूद थे। आभार कुलदीप तोमर ने किया। संचालन राज नारायण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोड़ा रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदू सम्मेलन में मंचासीन योगीराज हितैषी बाबा व अन्य

केशवसेवा धाम के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर खैर मार्ग पर आयोजित दूसरे कार्यक्रम में संत योगीराज हितैषी बाबा ने विचार व्यक्त किए। वहीं संघ से पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन शामिल रहे। अध्यक्षता पवन शर्मा ने की। आयोजन में राजकुमार विभाग संघ चालक, सहविभाग संघ चालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ योगेन्द्र सिंह,जेल अधीक्षक विजेंद्र सिंह, डाक्टर राजीव अग्रवाल, डॉ. उमेश कुमारी आदि थीं। 
लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित एक लॉज में  स्वामी रामतीर्थ हिंदू जनजागरण समिति द्वारा हिंदू सम्मेलन
तीसरा कार्यक्रम लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप में हुआ। जहां स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज व संघ से प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामशंकर ने संबोधन किया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि डाक्टर एससी वार्ष्णेय, डाक्टर आरती मित्तल, सरदार गुरदीप बांड, प्रेम कालरा, भगवान देवी मंच पर उपस्थित थे। संचालन प्रभात शर्मा, नीलिमा जोशी ने किया। समिति अध्यक्ष दीपक गर्ग, सचिव ऋषभ गर्ग सरिया वाले प्रमुख रूप से थे। 


चौथा कार्यक्रम धनीपुर सनराइज फार्म हाउस कार्यक्रम में हुआ। जिसमें अखिल भारतीय सह संयोजक गो सेवा नवल किशोर व महंत कौशलनाथ ने विचार व्यक्त किए। इसमें मनोज कुमार प्रांत गौ सेवा गतिविधि, महानगर सह संघचालक देवेंद्र हनुमान, नगर संघचालक कैप्टन राजेश, महानगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रशांत, विभाग संपर्क प्रमुख सूरजपाल राणा, भाग कार्यवाह हुकुम सिंह, भाग पर्यावरण प्रमुख लक्ष्मीराज, नगर कार्यवाह मनवीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed