{"_id":"6307cbae60a3603c1a797630","slug":"four-cows-died-due-to-lumpi-2840-animals-are-sick-city-office-news-ali2989122107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus : लंपी के कारण अलीगढ़ में: चार गोवंश की मौत, अब तक 2840 पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus : लंपी के कारण अलीगढ़ में: चार गोवंश की मौत, अब तक 2840 पशु बीमार
Fri, 26 Aug 2022 06:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:16 AM IST
सार
Lumpy Virus :अब तक 88 गांवों में यह बीमारी अपने पैर पसार चुकी है और 2840 पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं। लंपी बीमारी से बृहस्पतिवार को टप्पल एवं खैर क्षेत्र में चार गोवंश की मौत हो गई। पशुपालन अब तक 13 गोवंश की मौत होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 88 गांवों में यह बीमारी अपने पैर पसार चुकी है और 2840 पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं। लंपी बीमारी से बृहस्पतिवार को टप्पल एवं खैर क्षेत्र में चार गोवंश की मौत हो गई। पशुपालन अब तक 13 गोवंश की मौत होने की बात कर रहा है। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार लंपी से अब तक दर्जनों गोवंश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले में खैर, चंडौस, टप्पल एवं अतरौली ब्लॉक के 88 गांवों में यह बीमारी फैल चुकी है। चंडौस ब्लॉक से लंपी बीमारी की शुरुआत हुई थी। अब तक पशुपालन विभाग की टीमें करीब 150 से अधिक गांवों में पशुओं का परीक्षण करने में जुटी हुई हैं। 74 हजार पशुओं का परीक्षण किया जा चुका है। 88 गांवों के 2840 पशु इस बीमारी से पीड़ित मिले हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि लंपी को लेकर विभागीय अफसर सतर्क हैं।
विज्ञापन
जिले भर में गांव-गांव पशुपालन विभाग की टीमें पहुंचकर गोवंश के साथ ही भैंस और दूसरे पशुओं पर भी नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि पैंठ पर रोक लगाने के साथ ही दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले पशुओं पर भी सख्ती से रोक लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वैक्सीन मिलने पर पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन