{"_id":"67e6fca007e47f1d1102d048","slug":"four-bighas-of-wheat-burnt-due-to-spark-from-wires-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101056-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तारों की चिंगारी से लगी आग, चार बीघे का गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तारों की चिंगारी से लगी आग, चार बीघे का गेहूं जला
Sat, 29 Mar 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:16 AM IST
सार
खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। अचानक तारों की चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से लगी आग से गेहूं जलकर हुआ राख
- फोटो : संवाद
विस्तार
28 मार्च की दोपहर गांव आलमपुर कठैरा में तारों की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब चार बीघे में गेहूं जल गया।
विज्ञापन
गांव आलमपुर कठैरा निवासी जितेंद्र शर्मा के अनुसार दोपहर के समय बिजली की आपूर्ति शुरू होते ही तारों में स्पार्किंग के साथ चिंगारियां उठीं। यह चिंगारी खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। उनका आरोप है कि मडराक बिजली घर पर तीन दिन पहले ही सभी ग्रामीणों ने कहा था कि गेहूं की पकी फसल खड़ी है।
विज्ञापन
दिन में नलकूपों की आपूर्ति न दें, क्योंकि दिन में तेज हवा चल रही है। इसके बावजूद बसई फीडर में दिन में बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। सूचना पर थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह सिपाहियों सहित पहुंच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन