फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four arrested for looting 80 thousand rupees from a cold drink warehouse

Aligarh News: कोल्डड्रिंक के गोदाम से 80 हजार की लूट में चार गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for looting 80 thousand rupees from a cold drink warehouse
थाना बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने नई बस्ती में सीमा टाॅकीज के पास 15 मार्च को कोल्डड्रिंक के गोदाम से हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत चार आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन



सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि कोल्डड्रिंक गोदाम से आरोपी 80 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। टीम ने इस घटना में शामिल सागर व प्रियांशु गुप्ता निवासी कावेरी वाटिका गली नंबर-2 थाना क्वार्सी, जार्डन उर्फ फहीम खान निवासी टायर वाली गली नई बस्ती थाना बन्नादेवी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 15,200 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों पर बन्नादेवी थाने में पूर्व से ही तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed