फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four AMU teachers died from Corona

एएमयू के चार शिक्षकों का कोरोना से निधन

Sat, 01 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four AMU teachers died from Corona
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अलग-अलग विभागों के चार शिक्षकों का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। इन सभी शिक्षकों के निधन पर कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो कुंवर साजिद अली खान का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। एएमयू के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर मुहम्मद अली खान का निधन हो गया। कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने कहा कि हमने प्रमुख शिक्षाविद् और वैज्ञानिक को खो दिया है, जिनकी पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन

इसके अलावा, इतिहास विभाग के डा. जिब्राईल का निधन हो गया। वहीं, एएमयू के यूनानी चिकित्सा संकाय के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर गुफरान अहमद का लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह इल्मुल अदविया विभाग के अध्यक्ष थे। कुलपति ने कहा कि प्रोफेसर गुफरान को उनके उत्तम व्यक्तित्व, सख्त अनुशासन, छात्रों की देखरेख और उत्साही शिक्षक के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूनानी चिकित्सा के शिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने कहा है कि महामारी के चलते शिक्षकों का निधन बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में विश्वविद्यालय प्रशासन उनके परिवारों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed