{"_id":"677adb38be8d89f0b709e25a","slug":"four-accused-of-cow-slaughter-arrested-animal-meat-recovered-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100431-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोकशी के चार आरोपियों को पकड़ा, पशु मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोकशी के चार आरोपियों को पकड़ा, पशु मांस बरामद
Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
सार
थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार फिरोज और साहिल पर बरला, छर्रा और पालीमुकीमपुर थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पुलिस ने 5 जनवरी की सुबह चेकिंग के दौरान कार सवार चार लोगों को पकड़ा। थाना पुलिस के अनुसार यह सभी गोकशी के आरोपी हैं। गोकशी करने के बाद कार में 15 किलो पशु मांस लेकर ले जा रहे थे। उनके पास से 5200 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी करने के आरोपी एक कार में पशु मांस लेकर जा रहे हैं। इस पर 5 जनवरी की सुबह बरला मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को देखकर कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में इसरार, साहिल निवासी नगला बादशाह, मेहरुद्दीन और फिरोज निवासी सतरापुर थाना छर्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार फिरोज और साहिल पर बरला, छर्रा और पालीमुकीमपुर थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन