फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four accused in the uproar over removal of Ambedkar statue sent to jail

Aligarh News: आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हुुए बवाल के चार आरोपी पकड़े, भेजे जेल

Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
सार

अलीगढ़ से सटे रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में 26 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर 28 जनवरी की शाम को बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Four accused in the uproar over removal of Ambedkar statue sent to jail
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद तैनात पीएसी कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोरावर थाने के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 28 जनवरी की शाम आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान हुए बवाल में चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार 28 जनवरी की शाम सात बजे ग्राम समाज की जमीन पर लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आगजनी के मामले में आरोपी रवी, लवकुश, प्रथम कुमार और करन निवासी भीमपुर इब्राहिमपुर को मथुरा पुल के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ से सटे रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में 26 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर 28 जनवरी की शाम को बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में इलाका एसएचओ सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस कर्मियों की छह बाइकें और एक स्कूटी फूंक दी, पुलिस के चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भगदड़ में एक महिला घायल हो गई। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed