फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Found the stolen bullet seven months ago, the police said - deal with the accused yourself

सात माह पहले चोरी बुलेट खोज ली,पुलिस बोली- आरोपी से खुद निपटो

Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Found the stolen bullet seven months ago, the police said - deal with the accused yourself
सात माह पहले धनीपुर क्षेत्र के धर्मकांटा संचालक की बुलेट बाइक चोरी गई, मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। चार दिन पहले संचालक ने बाइक चोर पकड़ लिया तो भी पुलिस ने यह कहकर चलता कर दिया कि जब आरोपी को खुद पकड़ लिया है तो खुद ही उससे निपटो। पुलिस की बेरुखी पर धर्मकांटा संचालक आहत है। हालांकि, अब चोरी के आरोपी से बाइक के बदले रुपये देने पर सहमति बनी है। यह प्रकरण इलाके में चर्चा में है।
विज्ञापन

धनीपुर इलाके में धर्मकांटा चलाने वाले मोहित ने नई बुलेट बाइक खरीदी थी। करीब सात माह पहले उनके पास एक युवक आया और उसने खुद को बेरोजगार बताते हुए काम मांगा। मोहित ने उसे काम पर रख लिया। वह रात को धर्मकांटे पर ही सोता था। एक रात मोहित धर्मकांटे पर रुके और बाइक भी वहीं खड़ी कर दी। रात में वह युवक मोहित की बुलेट व मोबाइल लेकर भाग गया। करीब ढाई लाख रुपये की बाइक चोरी होने पर वे थाने गए और पुलिस को तहरीर दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चार दिन पहले मोहित को वही युवक धनीपुर ब्लॉक के बाहर चाय की दुकान पर मिल गया। पूछताछ की तो उसने बताया कि बुलेट उसने विजयगढ़ के रामपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दी है। इस पर मोहित उस युवक को लेकर रामपुर गांव गए तो पता चला कि वहां से भी बाइक किसी और को बेच दी गई है। इस पर मोहित ने महुआ खेड़ा पुलिस को पूरा वाकया बताया। आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर चलता कर दिया कि जब खुद आरोपी पकड़ लिया तो माल भी बरामद कर लो। इसके बाद बाइक चोरी के आरोपी व खरीदने वाले से बातचीत में यह सहमति बनी कि मोहित को वे दोनों रुपये देंगे। एक लाख रुपये तत्काल दे दिए गए, जबकि डेढ़ लाख रुपये देने के लिए 15 दिन का समय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed