फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fortunes changed got a home, and employment began too

Aligarh News: बदली किस्मत..घर मिला, रोजगार भी हुआ शुरू

Sat, 04 Jul 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fortunes changed got a home, and employment began too
कभी किराये के जर्जर मकान में रहने वाला परिवार आज अपने पक्के घर में सम्मान के साथ जीवन बिता रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कश्मीरी देवी को सिर्फ आशियाना ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया।
विज्ञापन

बुद्धविहार नगला कलार निवासी कश्मीरी देवी ने बताया कि शादी के बाद करीब 10 वर्ष तक वह पति रामबाबू के साथ किराये के टूटे-फूटे मकानों में रहीं। दोनों दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाते थे और बरसात में घर में पानी भरने की समस्या से जूझते थे।
विज्ञापन

योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने डूडा कार्यालय में आवेदन किया। पात्र पाए जाने पर 2.50 लाख रुपये की सहायता से दो कमरे, रसोई और शौचालय युक्त पक्का मकान बनवाया। इसके बाद दंपती ने मजदूरी छोड़ घर के एक कमरे में परचून की दुकान शुरू की, जो आज परिवार की नियमित आय का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी देवी ने कहा कि अपना घर मिलने से जीवन में सुरक्षा और सम्मान मिला। अब दुकान से परिवार का खर्च आराम से चल रहा है। परियोजना अधिकारी (डूडा) कौशल कुमार ने बताया कि जिले में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को आवास का लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed