फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former UP Bar Council chairman Surendra mohan passed away

यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मोहन यादव का निधन

Wed, 13 May 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former UP Bar Council chairman Surendra mohan passed away
सुरेंद्र मोहन यादव । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन यादव का सोमवार रात दो बजे आकस्मिक निधन हो गया। देर रात उनकी अचानक तबियत खराब हुई थी। परिवार वाले रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हृदयाघात से होना बताया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा जिले के मढ़िया गांव के रहने वाले 73 वर्षीय सुरेंद्र मोहन शहर में रामलीला मैदान के पास रहते थे। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय सुरेंद्र मोहन 1973 से 74 तक वार्ष्णेय कालेज के छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे। वकालत में आने के बाद 1989 और 90 में दो बार अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव रहे। इसके बाद यूपी बार काउंसिल में तीन बार मेंबर और पांच बार चेयरमैन रहे। 1947 में उनका जन्म हुआ था। सुरेंद्र मोहन की पत्नी मिथलेश यादव का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

मिथलेश यादव को भी यश भारती और कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही वह पहली भारतीय महिला थी, जिन्हें ईरान प्रेसिडेंट ने सम्मानित किया था। सुरेंद्र मोहन के परिवार में एक बेटा और दो बेटी है। सुरेंद्र मोहन के पार्थिव शरीर को चंदनिया शमशान घाट में मुखाग्नि उनके बेटे शरद मोहन यादव ने दी। इस दौरान विधायक ठा.दलवीर सिंह, अलीगढ़ बार अध्यक्ष गणेश शर्मा, उनके भतीजे सपा नेता व अधिवक्ता आशीष मोहन यादव, पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता, सचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता, अनूप कौशिक, हरिओम वार्ष्णेय आदि पहुंच गए और शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed